PM मोदी का गुजरात दौरा: गांधीनगर में जैन संग्रहालय और साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन
Spread the love

मार्च 31, नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम महावीर जयंती के मौके पर आज गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। संग्रहालय कोबा तीर्थ के महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थापित किया गया है, जहां जैन विरासत और अहिंसा के मूल्यों से जुड़ी दुर्लभ कलाकृतियां, प्राचीन पांडुलिपियां और मूर्तियां को प्रदर्शित किया गया है।

पीएम साणंद GIDC अहमदाबाद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट को समर्पित है। जब संयंत्र के सभी चरण पूरे हो जाएंगे, तो इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 63 लाख यूनिट होगी। इस संयंत्र से भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को नई रफ़्तार मिलेगी। साथ ही गुजरात को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नवगठित जिले वाव-थराद भी जाएंगे, जहां वो 20 हज़ार करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन और राजमार्ग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय विकास और ग्रामीण विकास से जुड़ी हैं। कनेक्टिविटी में सुधार, आर्थिक विकास के विस्तार और रोज़गार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में यह सभी परियोजनाएं बेहद अहम् मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *