अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने इंडोनेशिया में बताया ‘नंबर 8’ का खास महत्व, गणतंत्र दिवस और राष्ट्रपति प्रबोवो के जन्मदिन से जोड़ा संबंध

जकार्ता, इंडोनेशिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपने भाषण में ‘नंबर 8’ का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने इस संख्या को भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे रिश्तों का प्रतीक बताते हुए भारत के गणतंत्र दिवस, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के जन्मदिन और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। उन्होंने बताया कि 2 और 6 को जोड़ने पर 8 बनता है। इसी तरह राष्ट्रपति प्रबोवो का जन्म 17 अक्टूबर को हुआ था और 1 तथा 7 का योग भी 8 होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसने दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “उनमें भारत का डीएनए है।” मोदी ने कहा कि इस एक वाक्य ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया और भारत के प्रति इंडोनेशिया की आत्मीयता को दर्शाया।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में ‘नंबर 8’ को बेहद शुभ माना जाता है। चीनी सांस्कृतिक परंपराओं और फेंग शुई की मान्यताओं के अनुसार यह संख्या समृद्धि, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक है। मंदारिन भाषा में ‘8’ का उच्चारण ‘बा’ होता है, जो ‘फा’ शब्द से मिलता-जुलता है और इसका अर्थ समृद्धि माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक साझेदारी बताया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म कुछ कुछ होता है का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ चलते हैं तो यह रिश्ता “कुछ कुछ” नहीं बल्कि “बहुत कुछ” बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button