दिल्ली

रेखा गुप्ता की केंद्र से मांग, मांडी रोड को मिले राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर दक्षिण दिल्ली स्थित मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इस सड़क के विकास की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का भी अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, करीब 8.8 किलोमीटर लंबी मांडी रोड दिल्ली-एनसीआर के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क कॉरिडोर है। यह महरौली-गुरुग्राम रोड को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यूटीटीआईपीईसी पहले ही इस सड़क के चौड़ीकरण और विकास का समर्थन कर चुका है। ऐसे में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम से ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा, सड़क की क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली, गुरुग्राम व फरीदाबाद के बीच आवागमन अधिक सुगम बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button